श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा मयंक शुक्ला की 9वीं पुण्यतिथि पर कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में चाट-फल वितरण

बिलासपुर। श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के संस्थापक गौरव शुक्ला के नेतृत्व में स्व. मयंक शुक्ला जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में उनकी माता श्री द्वारा सेवा कार्य किया गया।

फाउंडेशन की टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों को चाट-फल का वितरण किया।

संस्थापक गौरव शुक्ला ने बताया कि स्व. मयंक शुक्ला समाज सेवा के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनकी पुण्य स्मृति में हर वर्ष इस तरह के सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।

इस दौरान किरण शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, गौरव शुक्ला अभय दुबे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *