
आज दिनांक 21/10/2026 को दाहिर उपनगर की संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनोद तिवारी (प्रांत संपर्क टोली सदस्य), मुख्य वक्ता श्रीमान नारायण नामदेव जी (सह प्रांत प्रचारक) तथा सम्मानीय श्री मुनेश्वर राम कौशिक जी (नगर सह संघचालक) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 117 स्वयंसेवकों के पथ संचलन द्वारा बस्ती भ्रमण के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्री नारायण नामदेव जी का पाथेय प्राप्त हुआ।
उन्होंने संघ की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर संघ के प्रारंभ से आज तक स्वयंसेवकों की कार्य कुशलता, जीवटता, कर्मठता एवं सहनशीलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कितनी ही कठिन व विपरीत परिस्थितियों में स्वयंसेवक चट्टान की तरह एकता और संकल्प के साथ सेवा भाव से कार्य करता रहा है। संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगा, पर कोई भी त्रुटि सिद्ध नहीं हो पाई।
उन्होंने कहा कि संघ की रक्षा, उसे जीवंत रखने के लिए यदि प्राण अर्पण भी करना पड़े तो स्वयंसेवक राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर समर्पित रहता है। तभी हम राष्ट्र, धर्म, समाज और अपनी रक्षा कर सकते हैं।
कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं शस्त्र पूजन के साथ हुआ।