शहर के जाने-माने ख्यातिप्राप्त डॉ. संजय मेहता जी, डायरेक्टर मेहता आई क्लिनिक मसानगंज को किन्नरों पर केंद्रित उपन्यास “तीसरे लोक” एवं “अंतरंग काव्य सरोवर” भेंट

शहर के जाने-माने ख्यातिप्राप्त डॉ. संजय मेहता जी, डायरेक्टर मेहता आई क्लिनिक मसानगंज के हाथों तक किन्नरों पर केंद्रित उपन्यास “तीसरे लोक” एवं काव्य संग्रह “अंतरंग काव्य सरोवर” पहुँचा। इन दोनों पुस्तकों का विमोचन किया गया व पुस्तकें भेंट की गईं। यह कार्यक्रम डॉ. संजय मेहता जी व उनकी टीम की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों के माध्यम से यह पुस्तक पहुँची, जिसमें गौरव शुक्ला जी मौजूद थे। डॉ. संजय मेहता जी द्वारा इन पुस्तकों के लिए श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकार व उपन्यासकार आदरणीय श्री केशव शुक्ला जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। निश्चित तौर पर जब पाठक इसको पढ़ेंगे तो इसमें किन्नरों के प्रति समाज में दिशा और दशा दोनों बदलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *