बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा का जन्मदिन पर्यावरण संदेश के साथ मनाया, श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन ने भेंट किया शमी का पौधा

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा जी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर-फाउंडर गौरव शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा उन्हें शमी का पौधा भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया कि “बुके नहीं, पौधा भेंट करें”। शमी का पौधा न सिर्फ पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

गौरव शुक्ला ने कहा कि हम सभी को अपने हर खुशी के अवसर पर पौधारोपण को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा जी ने इस पहल की सराहना करते हुए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *