
बिलासपुर। शहर के जाने-माने ख्यातिप्राप्त डॉक्टर ओम मखीजा , डायरेक्टर मखीजा हॉस्पिटल के हाथों तक केशव शुक्ला की कृति किन्नरों पर केंद्रित उपन्यास “तीसरे लोग़ एवं “अंतरंग काव्य सरोवर” पहुँचा।
श्रीसूर्या-पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों के माध्यम से यह पुस्तक हॉस्पिटल तक पहुँची। साथ में फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर गौरव शुक्ला मौजूद थे।
इस अवसर पर डॉक्टर ओम मखीजा जी ने कहा कि केशव शुक्ला द्वारा रचित यह उपन्यास समाज में किन्नरों के प्रति सोच बदलने में मील का पत्थर साबित होगा।