केशव की कृति किन्नरों पर केंद्रित उपन्यास “तीसरे लोग़ ” का हुआ विमोचन – शहर के प्रसिद्ध श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत गिरी जी द्वारा

बिलासपुर। शहर के प्रसिद्ध श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर श्रीकांत गिरी जी (बाल रोग विशेषज्ञ) द्वारा किन्नरों पर केंद्रित उपन्यास “तीसरे लोग़ ” व अतरंग काव्य सरोवर का विमोचन किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के प्रबंधक नवल वर्मा सहित श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के गौरव शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्रीसूर्या-पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों के माध्यम से यह पुस्तक हॉस्पिटल तक पहुँची।

पुस्तक विमोचन समारोह में श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर श्रीकांत गिरी और साथ में प्रबंधक नवल वर्मा के साथ हॉस्पिटल के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्री शिशु भवन के प्रबंधक नवल वर्मा द्वारा इस उपन्यास के प्रति श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं आदरणीय श्री केशव शुक्ला (वरिष्ठ पत्रकार एवं उपन्यासकार) के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *