द्रोणा पब्लिक स्कूल सकरी में ‘तीसरे लोग’ और ‘अंतरंग काव्य सरोवर’ का भव्य लोकार्पण, चेयरमैन, प्राचार्या और उपप्राचार्या ने की पुस्तकों की सराहना

बिलासपुर। द्रोणा पब्लिक स्कूल सकरी बिलासपुर में वरिष्ठ उपन्यासकार केशव शुक्ला द्वारा लिखित बहुचर्चित उपन्यास “तीसरे लोग” एवं काव्य संग्रह “अंतरंग काव्य सरोवर” का भव्य लोकार्पण किया गया।

स्कूल के चेयरमैन डॉ. अशोक पांडेय ने दोनों पुस्तकों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मीनू कौशतुभ पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के माध्यम से ये पुस्तकें स्कूल पहुंची। फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर गौरव शुक्ला के साथ फाउंडेशन के पदाधिकारी धर्मेश बंजारे, राघव साहू, अभय दुबे भी इस अवसर पर मौजूद थे।

चेयरमैन डॉ. अशोक पांडेय ने कहा – “केशव शुक्ला ने समाज की अनेक सच्चाई को कलम के माध्यम से उजागर किया है। ऐसी पुस्तकें समाज को नई दिशा देती हैं, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।”

स्कूल की प्राचार्या मानसी गोवर्धन ने कहा – “तीसरे लोग उपन्यास में किन्नर समाज और उनके परिवार की बहुत अच्छी कहानी है। जब एक किन्नर लड़की घर में पैदा होती है, तब उसके दादा उसे पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाते हैं और वह अपना सपना पूरा करके अपने गांव में स्कूल खोलती है और एक मिसाल कायम करती है। इस उपन्यास को पढ़कर समाज में जागरूकता बढ़ेगी, इसलिए सभी को इसे जरूर पढ़ना चाहिए।”

स्कूल की उपप्राचार्या रमा मिश्रा ने कहा – “आज हमारे यहाँ सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के द्वारा केशव शुक्ला के द्वारा रचित उपन्यास ‘तीसरे लोग’ का विमोचन किया गया है। ये उपन्यास समाज में क्रांति लाएगा, क्योंकि तीसरा वर्ग, तीसरा जेंडर हमारे समाज में उपेक्षित है। इस विषय पर प्रकाश डालना समाज को एक नई दिशा दिखाने जैसा है। इसके लिए मैं केशव शुक्ला को हृदय से धन्यवाद दूंगी, जिन्होंने इस विषय को अपने उपन्यास के द्वारा समाज में उठाया और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।”

कार्यक्रम के अंत में सभी ने लेखक केशव शुक्ला को बधाई दी और पुस्तकों को स्कूल की लाइब्रेरी में स्थान देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *