टाटीबंध, रायपुर में बनेगा 650 बेड का चैरिटेबल हॉस्पिटल

पंडित मुन्नालाल शुक्ला की स्मृति में 12 एकड़ जमीन दान, छत्तीसगढ़ शासन और श्री स्वामीनारायण गुरुकुल ऑर्गेनाइजेशन के बीच हुआ MOU

रायपुर। टाटीबंध, रायपुर में श्री स्वामीनारायण गुरुकुल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 650 बेडेड चैरिटेबल हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंडित मुन्नालाल शुक्ला की स्मृति में रायपुर के बगल में स्थित 12 एकड़ जमीन दान में दी गई है।

इस ऐतिहासिक पहल के तहत छत्तीसगढ़ शासन और श्री स्वामीनारायण गुरुकुल ऑर्गेनाइजेशन के मध्य हॉस्पिटल निर्माण हेतु MOU (समझौता ज्ञापन) संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम नया रायपुर स्थित होटल मेफेयर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में MOU पर हस्ताक्षर के साथ ही इस चैरिटेबल हॉस्पिटल के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अस्पताल के बनने से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के गरीब, जरूरतमंद और आम मरीजों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

650 बेड के इस विशाल चैरिटेबल हॉस्पिटल में सभी प्रमुख विभाग, आधुनिक जांच सुविधाएं, ऑपरेशन थिएटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराने की योजना है।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने पंडित मुन्नालाल शुक्ला की स्मृति में किए गए इस भूमि दान को समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए श्री स्वामीनारायण गुरुकुल ऑर्गेनाइजेशन के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *