शिक्षा, पत्रकारिता, अस्पताल प्रबंधन और समाजसेवा के क्षेत्र में बहुआयामी योगदान के लिए बिलासपुर के नवल वर्मा को मिला ‘MBR मानद डॉक्टरेट अवार्ड’

बिलासपुर। शिक्षा, पत्रकारिता, अस्पताल प्रबंधन, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग तीन दशकों से निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले बिलासपुर निवासी नवल वर्मा को उनके बहुआयामी योगदान, लंबे कार्यानुभव, शैक्षणिक पृष्ठभूमि एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए वर्ष 2026 का ‘MBR Honorary Doctorate Award (Honoris Causa)’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन राष्ट्रीय संस्था संबद्ध संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया है। संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. सी.पी. यादव ने सम्मान पत्र जारी करते हुए नवल वर्मा के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों, जनहितकारी गतिविधियों एवं सामाजिक योगदान की सराहना की।

नवल वर्मा की कार्ययात्रा शिक्षा के क्षेत्र से प्रारंभ होकर आज अस्पताल प्रबंधन, पत्रकारिता, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों तक विस्तृत हो चुकी है। उनके कार्यों की विशेषता यह रही है कि उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने अनुभव और कार्यकुशलता से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सचिव के रूप में सेवा
वर्तमान में नवल वर्मा श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। फाउंडेशन के माध्यम से वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कार एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के संचालन, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला के मार्गदर्शन में वे संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का अनुभव
नवल वर्मा ने वर्ष 1999-2000 में जी वी पी कॉलेज कोरबा में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में Income Tax एवं Cost and Control Accounts विषयों का अध्यापन किया। इसके पश्चात वर्ष 2001 से 2025 तक बिलासपुर के गुरुनानक चौक, तोरवा मेन रोड स्थित सिटी हायर सेकेंडरी स्कूल का संचालक एवं प्राचार्य के रूप में सफलतापूर्वक संचालन किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 25 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, संस्थागत संचालन एवं शिक्षा प्रबंधन में महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया।

उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी विविधतापूर्ण रही है। उन्होंने http://M.Com., http://M.Phil. (Commerce), M.A. (Economics), PGDCA, Diploma in Software Management, http://D.El.Ed. एवं Certificate in Alternative Medicine, MPHW, हॉस्पिटल मैनेजमेंट सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताएं प्राप्त की हैं। उनके शोध कार्यों में होटल व्यवसाय का तुलनात्मक अध्ययन तथा बिलासपुर शहर के विशेष संदर्भ में Desktop Publishing का अध्ययन शामिल है।

श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में तीन वर्षों से प्रबंधकीय दायित्व
शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद वर्तमान में नवल वर्मा श्री शिशु भवन हॉस्पिटल, बिलासपुर में प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से वे लगभग 120 बेड एवं 410 कर्मचारियों वाले इस अस्पताल के प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को आवाज
पत्रकारिता के क्षेत्र में भी नवल वर्मा की सक्रिय सहभागिता रही है। वर्ष 2015 से S भारत न्यूज पोर्टल के माध्यम से वे पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। जनहित, सामाजिक सरोकारों, चिकित्सकीय समाचार, स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण पक्ष रहा है।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 से All India Media Association में बिलासपुर संवाददाता तथा Press Reporter Club छत्तीसगढ़ में प्रदेश संरक्षक के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता
सामाजिक क्षेत्र में भी नवल वर्मा की भूमिका बहुआयामी रही है। वे प्रगतिशील मौर्य समाज के पूर्व सचिव, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, बिलासपुर के अध्यक्ष तथा कुशवाहा कल्याण विकास समिति, बिलासपुर के सचिव हैं। इन संगठनों के माध्यम से वे सामाजिक एकता, संगठनात्मक विस्तार, समाज के विकास, युवाओं की सहभागिता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में 22 वर्षों से सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

वर्षों के अनुभव, कार्य और समर्पण का मानद सम्मान
उल्लेखनीय है कि MBR Honorary Doctorate Award (Honoris Causa) नवल वर्मा को उनके शैक्षणिक, पत्रकारिता, अस्पताल प्रबंधन एवं सामाजिक योगदान के सम्मानस्वरूप प्रदान किया गया एक मानद सम्मान है।

उनकी इस उपलब्धि पर बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत, शिक्षाविदों, चिकित्सा एवं अस्पताल प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों, सामाजिक संगठनों, कुशवाहा समाज, श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन परिवार, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *