गुंडा बदमाशो पर पुलिस ने की कार्यवाही

बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया था कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखा जाए थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल,, नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा टीम गठित कर निगरानी तथा गुंडा सूची के बदमाशों के घर सुबह-सुबह दबिश दी गई तथा 22 बदमाशों को थाने लाया गया इनमें से 6 बदमाशों के व्यवहार में अपेक्षित सुधार परीक्षा परिलक्षित नहीं होने पर इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया शेष बदमाशो को अपराध में संलिप्त नहीं रहने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया। *अभियान के दौरान 02 स्थाई वारंट भी तामिल किए गए। आगे भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *