रायपुर पंडरी कपड़ा मार्केट की तर्ज पर तेजी से डेवलप हो रहे शहर का टेक्सटाइल मार्केट

बुकिंग के लिए टेक्सटाइल मार्केट परसदा में डीसीटी कमर्शियल फेयर कल से

रायपुर पंडरी कपड़ा मार्केट की तर्ज पर डेवलप हो रहे बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा टेक्सटाइल मार्केट जल्द ही आकार लेने वाला है। शहर के अंदर जगह कम पड़ने के कारण इस मार्केट को विकसित करने व्यापारियों ने बैठक कर परसदा में जमीन तय की थी। अब वहां व्यापारियों की जरूरत के हिसाब से दुकानें व गोदाम तैयार किए जा रहे हैं। यहां पहले ही कई व्यापारियों ने अपने लिए प्लॉट ले लिए हैं, वहीं बचे हुए प्लॉट्स के लिए डीसीटी की ओर से कमर्शियल फेयर का आयोजन कल से 18 जून तक किया जाएगा। मार्केट परिसर में बैंक, भवन, रेस्टारेंट और एक आलीशान बैठक भवन के साथ मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। साथ ही व्यापारियों को बैंक फाइनेंस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही है।

व्यापारियों के लिए विभिन्न साइजों में यहां सर्वसुविधा युक्त दुकाने उपलब्ध – राजेंद्र सिंह राजपूत
डीसीटी रियल एस्टेट के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा इस टेक्सटाइल मार्केट में व्यापारियों को विभिन्न साइजों में सर्वसुविधा युक्त दुकाने उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां दुकाने 310 स्केवयर फिट से लेकर 1500 स्केवयर फिट तक उपलब्ध है जिसमें पानी, बिजली, टायलेट आदि की सुविधा दी जा रही है। जिसके चलते यहां श्री राम मार्केट, कश्यप कॉलोनी के थोक व्यापारियों के साथ ही रिटेल व अन्य स्थानों के व्यापारी भी प्लॉट ले चुके हैं। वहीं बचे प्लॉट के लिए टेक्सटाइल मार्केट परसदा में 16 से 18 जून यानी कल से डीसीटी कमर्शियल फेयर लगाया जा रहा है। जिसमें आॅफर के तहत प्रथम दस ग्राहको को विशेष छूट दी जाएगी। इस फेयर के प्रमोटर एडीजे एसोसिएट्स, डेवलपर अंबे रियलिटी व मीडिया पार्टनर के रूप में दैनिक भास्कर अपनी भूमिका निभा रही है।

शहर के भीतर ट्रैफिक का लोड कम होगा
वर्तमान में कपड़े के थोक व्यापारियों के गोदाम व दुकानें शहर के भीतर ही है। इससे शहर में यातायात का दबाव हमेशा ज्यादा होता है। इनमें से ज्यादातर व्यापारी अब अपना कारोबार परसदा में बन रहे टेक्सटाइल मार्केट से करेंगे। इससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इसके अलावा लोगों को खरीदी करने के लिए भी अलग-अलग जगहों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब व्यापारियों के लिए ट्रांसपोर्टिंग होगा आसान
टेक्सटाइल कारोबार को बढ़ावा देने लंबे समय से एक बड़े मार्केट की कमी महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए व्यापारियों ने आम सहमति से टेक्सटाइल मार्केट बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए शहर के नजदीक और आसान ट्रांसपोर्टिंग की सुविधा देखते हुए ही परसदा में जमीन का चयन किया गया, क्योंकि ट्रांसपोर्ट नगर भी यहां से नजदीक है। इससे कारोबारियों को दूसरी जगहों पर अपना माल भेजने में दिक्कत नहीं होगी।

सुरक्षा व आगजनी के लिए विशेष सुविधाएं
टेक्सटाइल मार्केट में सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि व्यापारियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए यहां 316 दुकानों का निर्माण तेजी से की जा रहा है। यहां एक एकड़ में पार्किंग सुविधा, 70 फिट चौड़ा एंट्री रोड गेट, 40 फिट चौड़ा अंदर की रोड, 2 पानी टंकी, पूरे परिसर में बाउंड्रीवाल, ड्रेनेज सुविधा, स्ट्रीट लाईट, सीसीटीवी कैमरा, कांफ्रेंस हाल, बैंक सुविधा, 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड, सुरक्षा व आगजनी से बचाव के लिए संपूर्ण व्यवस्था के साथ ही चकरभाठा एयरपोर्ट, दाधापारा रेलवे स्टेशन, हाई टेक बस स्टैंड जैसी बड़ी सुविधा भी आसानी से मिल सकेगी।

16 एकड़ में फैली शहर का टेक्सटाइल मार्केट
शहर को एक नई पहचान देने के लिए आकार ले रही यह टेक्सटाइल मार्केट 16 एकड़ में फैली है। बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे में डेवलप हो रहे इस मार्केट में कभी भी नो एंट्री की समस्या व्यापारियों को नही होगी क्योकि यह मार्केट रोड साइड से लगी हुई है। और यहां से ट्रांसपोर्टिग के लिए सुविधाएं भी बिल्कुल नजदीक है इस मार्केट से एक किलोमीटर की दूरी पर हाईटेक बस स्टैंड तिफरा व औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित है। इसके साथ ही तीन किलोमीटर की दूरी पर चकरभाटा कपड़ा मार्केट, तीन किलोमीटर की दूरी चकरभाटा एयरपोर्ट व रेल्वे स्टेशन, पांच किलोमीटर की दूरी पर पेंड्रीडीह नेशनल हाईवे बाईपास स्थित है।

शहरवालों को लाभ
आम लोगों के लिए एक कैंपस में पूरा मार्केट
इस मार्केट में पार्किंग के संकट से निजात
थोक व रिटेल दुकानों का कंफ्यूजन खत्म
थोक की जरूरत हो तो वह भी नजदीक

व्यापारियों को फायदा
होलसेल के लिहाज से बड़ी दुकानें बनेंगी
चिल्हर ग्राहक नहीं आने से भीड़ भी कम
पार्किंग के लिए यहां होगी पर्याप्त जगह
बाहरी के कारोबारियों के लिए बड़ा कैंपस
शहर को मिलेगा नया कामर्शियल परिसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *