बिलासपुर की बेटी ने रसिया (रुस) में डाक्टरी की पढ़ाई करते हुए भारत का नाम रोशन किया, रसिया के काबर डिनो स्टेट यूनिवर्सिटी में एम,बी,भी,एस, अंतिम वर्ष की पढ़ाई करते हुए बिलासपुर भारतीय नगर निवासी पृथ्वी टंडन ने यूनिवर्सिटी में आयोजित बेडमिंटन, रिसर्च इन थीसिस इन पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट एवं डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर ईनाम प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है, छात्रा के पिता शैलेन्द्र टंडन राजस्व विभाग मस्तूरी में एवं माता निर्मल टंडन रेल्वे विभाग बिलासपुर में कार्यरत हैं, पृथ्वी टंडन शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है
