पोल पर चढ़ने से इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई

पोल पर चिपकने से इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से गरियाबंद जिले के युवक गजेंद्र मांझी की बिजली सप्लाई की पोल में चिपकने से मौत हो गई फिलहाल उनके शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है घटना सुबह 9:00 बजे की है मामला देवभोग क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार देवभोग थाना के मूंछ बहाल बहाल में शनिवार को तेज बारिश के कारण उस इलाके की बिजली गुल हो गई जिसे सुधारने के लिए गजेंद्र माझी को बुलाया गया फिर गजेंद्र मांझी परमिट लेकर 11 केवी पोल पर चढ़ गया इधर वह पोल पर काम कर ही रहा था कि अचानक बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई और मौके पर भी उसने दम तोड़ दिया व उसकी मौत हो गई लोगों ने तुरंत सूचना बिजली विभाग को दी और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली की सप्लाई को बंद करके गजेंद्र माझी को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है जब गजेंद्र माझी के द्वारा परमिट लिया गया था तो अचानक से बिजली की सप्लाई क्यों चालू की गई इसके तहत कार्यवाही की जाएगी जो इस मौत का जिम्मेदार है पुलिस जांच में लगी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *