बिलासपुर के ख्यात चिकित्सक डॉ. श्रीश मिश्रा ने सराहा ‘तीसरे लोग’ उपन्यास को – कहा समाज की सच्चाई को उजागर करती है ये कृति

बिलासपुर। शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं लाइफ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. श्रीश मिश्रा के हाथों तक वरिष्ठ उपन्यासकार श्री केशव शुक्ला द्वारा लिखित बहुचर्चित उपन्यास “तीसरे लोग” एवं “अंतरंग काव्य सरोवर” काव्य संग्रह पहुंचा।

लाइफ केयर हॉस्पिटल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. श्रीश मिश्रा ने दोनों पुस्तकों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के माध्यम से ये पुस्तकें वहां पहुंची, फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर गौरव शुक्ला इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे।

डॉ. श्रीश मिश्रा जी ने कहा –

“तीसरे लोग उपन्यास किन्नर समाज की पीड़ा, संघर्ष और सच्चाई को बेहद मार्मिकता से सामने लाता है। ऐसी पुस्तकें हर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल की लाइब्रेरी में होनी चाहिए। श्रींकेशव शुक्ला ने एक साहसिक और समाजोपयोगी कार्य किया है, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *