
द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम
हमारे विद्यालय द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल पेंडारी सकरी गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमें समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ ने विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास के स्थलों को साफ करके आम नागरिकों को स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रेरित किया शाला के समस्त स्टाफ ने श्रमदान किया वह स्वच्छता के लिए बच्चों को प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख डॉक्टर अशोक पांडे जी ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार साझा किया व संस्था प्राचार्या डॉ मीनू पांडे जी ने स्वच्छता को नियमित रखने का सभी से आश्वासन लिया वहीं संस्था उपप्राचार्या डॉक्टर एकता शुक्ला जी ने स्वच्छ भारत अभियान की महत्ता को बताते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को उत्साहित किया जिसमें रामा मिश्रा ,श्रद्धा, राहुल, संजू ,प्रीति, शिवांगी ,अर्चना ,पायल ,रश्मि आदि सम्मिलित हुए।

