बिलासपुर के सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने इसराईल के समर्थन मे समर्थन दिया

बिलासपुर के सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने इसराईल के समर्थन मे खड़ा होकर एक मत से हर स्तर पर इसराईल के साथ खड़े रहने हमास जैसे आतंकवादी संगठन के खिलाफ इसराईल के युध्द पर समर्थन दिया ।

आज सर्व हिन्दू समाज के बुलावे पर बिलासपुर के सब राष्ट्र वादी इकट्ठा होकर एक सुर मे फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन द्वारा इजरायल मे जबरन घुसने और वंहा के बच्चे महिला और आदमियो को काटने मारने कत्लेआम मचाने का कड़ा विरोध किया, मारे गए इजरायल के बच्चे महिला आम आदमियों के लिए 2 मिनट के मौन रखकर श्रद्धांजलि और सभी ने इजरायल के हमास के खात्मे के लिए उठाए गए युध्द के कदम का समर्थन किया।

साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने इजरायल के समर्थन दिये और बात की सरहाना किया .. हमास जैसे आतंकी संगठन के विरोध के अलावा हमारे शहर मे हमास के सभी समर्थकों का कड़ा से कड़ा विरोध करने की बात कही ।

आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समाजसेवी राजेन्द्र सिंह, मनीष रॉय, उच्च न्यायालय अधिवक्ता समीर शुक्ला, लक्ष्मी कांत पांडे, निखिल तिवारी, पत्रकार पवन गोयल, निककु चौबे, राम सिंह, आकाश कछवाहा, मुकेश रावलानी, हर्ष तिवारी, मुकेश तिवारी,अमन , बाबा पांडे, प्रभात के साथ साथ बहुत से लोगो ने अपना सहयोग इजरायल को देने की बात रखी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *