

द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल पेंडारी सकरी में विज्ञान के चमत्कार कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 17/10/23 को माननीय डाक्टर अब्दुल कलाम जी की स्मृति में किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान के विभिन्न नमूने प्रशंसनीय थे । जिन्होंने सभी का मन जीत लिया। बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति इतनी रुचि अच्छी शिक्षा प्रणाली का प्रतीक है बच्चों ने विज्ञान के उन नमूनों को हूबहू बनाया जिसमें शायद बड़े भी विफल हो जाते हैं यह एक अच्छे मार्गदर्शन का प्रतीक है ।कक्षा आठवीं से पुष्कर साहू, आदित्य कश्यप, नमन कश्यप,उमेश वर्मा तथा अनुराग के द्वारा हाइड्रोलिक रॉकेट का नमूना बनाया गया जो कि काबिले तारीफ था। वही आरुष बरनवाल के द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग का नमूना प्रदर्शित किया गया तथा अक्षिता कौशिक के द्वारा वॉटर फाउंटेन प्रदर्शित किया गया वही श्रुति छातरे,रोशनी श्रीवास्तव ,दामिनी लहरे के द्वारा वॉटर पॉल्यूशन वर्किंग का बेहतरीन नमूना प्रदर्शित किया गया। सभी नमूने शिक्षिका मिस शिवांगी गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किए गए ।बच्चों के इन नन्हे अविष्कारों पर संस्था प्रबंधक डॉक्टर अशोक पांडे जी ने बच्चों को बधाइयां दी वही प्राचार्या डॉक्टर मीनू पांडे जी ने बच्चों को इसी तरह और भी बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा संस्था के उप प्राचार्या डॉक्टर एकता शुक्ला जी ने सभी बच्चों को विज्ञान के प्रति उनकी रुचि के लिए उनका विशेष अभिनंदन किया।शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग का बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन दिखाई दिया ।

