श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के द्वारा बिलासपुर पुलिस की मुहिम निजात अभियान के तहत रतनपुर के राम टेकरी में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के तत्वाधान में बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार निजात अभियान चल रहा है जिसमे फाउंडेशन भी भागीदारी निभाते रहता है ओर कार्य कर रहा है समाज को सुधारने के लिए और इसी कड़ी में रतनपुर के राम टेकरी में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया और वहां मौजूद महिलाएं और पुरुष को नशा नहीं करने को लेकर समझाइए दी गई और जो नशे के कारोबार में लिप्त है उनको भी शिविर के माध्यम से काम छोड़ने को कहा गया है और बिलासपुर पुलिस का साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा गया है सभी महिलाएं एक स्वर में कहा कि हम नशा मुक्ति भारत नशा मुक्ति छत्तीसगढ़ बना के रहेंगे जिसमें आने वाले पीढ़ी के बच्चे इस नशे के जाल में न फंसे और अपनी जिंदगी बर्बाद ना करें और नशे से दूर होकर एक अच्छा जीवन जी सके नशे से ही परिवार बर्बाद हो जाता है और कमाने वाला यदि नशा करता हो तो लोगों और जिंदगी खराब हो जाती है इसके लिए बिलासपुर पुलिस के माननिय पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह जी की बहुत ही शानदार पहल है नशे के खिलाफ जिससे न जाने सैकड़ो हजारों लोगों को लाभ हुआ और बहुत लोगों ने नशा छोड़कर एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए बाध्य हुए और इसी अभियान के तहत श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन बिलासपुर पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है और लोगों को जागरुक कर रही है ताकि लोग नशे को छोड़कर एक अच्छी जिंदगी जी सके नशे को ना जिंदगी को हां और बहुत महिलाएं का समर्थन भी मिला सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने एक स्वर पर बोला नशा मुक्त छत्तीसगढ़ और नशा मुक्त बिलासपुर फाउंडेशन के पदाधिकारि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *