
हत्या करने के इरादे से चाकू से वार करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया और इस हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरु नानक चौक निवासी रजक शंकर पिता दुलारा शंकर उम्र 28 वर्ष सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया की चप्पू सोनकर पुरानी रंजिश को लेकर गली क्लोज धमकी और जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया फिर युवक जान बचाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई मामले की गंभीरता को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में आरोपी विजय नरेश उर्फ चप्पू सोनकर उम्र 32 साल सतीश किराना दुकान के पास दयालबंद पर घेराबंदी कर पकड़ा गया फिर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है जिस तरीके से निजात अभियान के तहत लगातार पुलिस की कार्यवाही हो रही है और नशे के खिलाफ भी अभियान जारी है उसे हिसाब से भी पुलिस का खौफ अपराधियों पर नहीं रहा और आए दिन चाकू बाजी देखने को मिलती है इस मामले गम्भीरता से लेकर शासन प्रशासन को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बढ़ता हुआ अपराध के ग्राफ को रोका जा सके