पारंपरिक रूप में मनाया गया दशहरा

बिलासपुर । भटगांव(बिल्हा) दशहरा का पारंपरिक त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी एक सप्ताह पूर्व से दशहरा मैदान की साफ सफाई एवम् टेंट लगाने की तैयारी चल रही थी। जो कि भव्य रूप में लगभग 1000 लोगो की उपस्थिति से मैदान भरा हुआ था। दशहरा के दिन गांव भटगांव के नवोदित राम लीला मंडली द्वारा रावण दहन किया गया। रामलीला विगत 70 वर्षो से लगातार दयाराम सन्नाड्य के मार्गदर्शन से आज तक प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पर्व में ग्राम के गुड़ी में 9 दिन का रामलीला किया जाता है।
जिसमे ग्राम वासी का पूरा सहयोग रहता है।
ग्राम पंचायत के द्वारा रावण दहन कार्यक्रम कराया जाता है। जो अविस्मरणीय रहता है। गांव से लगा हुआ गांव सेवार,भाटापारा कया झाल बुंदेला बिटकुली परसदा एवम अन्य आस पास के लोगो की भीड़ रहता है, एक मेला का आयोजन रहता है जिसका आनंद लोगो द्वारा लिया जाता है,बच्चो के लिए झूला, महिलाओं के लिए मनिहारी समान की दुकान एवम अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था रहता है जिसका उपस्थित लोगो द्वारा आनंद लिया जाता है। रामलीला के बाद रावण दहन उपरांत पारंपरिक तरीके से राम लक्ष्मण हनुमान सीता माता सहित झांकी गांव के सभी लोगो के द्वार तक ले जाया जाता है जिसकी आरती के साथ पूजा किया जाता है इस तरह पूरा गांव में घुमाया जाता है।
उसके बाद घर आने पर घर में महिलाओं द्वारा रावण दहन देखने गए पुरुषो का बाहर से घर आने पर पूजा किया जाता है।
तथा गांव के बुजुर्ग लोगो का सोन पत्ती देकर प्रणाम कर आशीर्वाद लिया जाता है इस भेट मुलाकात एवम् यथा स्थिति सौजन्य उपहार भेंट किया जाता है।
दशहरा के दिन ग्राम के बैगा द्वारा सभी देवी देवताओं के प्रतिमाओं पर नारियल फूल माला वस्त्र अर्पित कर न्यौता दिया जाता है साथ ही साथ हर घर जाकर मुख्य द्वार पर धान की बाली लगाई जाती है जिसके बदले में ग्राम के बैगा को पारितोषिक दिया जाता है।
यह जानकारी ग्राम सरपंच भटगांव नीरज कश्यप द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *