
पचपेड़ी तहसील में तहसीलदार के पद पर माया अंचल की नियुक्ति, हाल ही में नवीन तहसील बने पचपेड़ी में माया अंचल की पदस्थापना हुई है, इसके पूर्व उनकी पदस्थापना सीपत तहसील में थी।पचपेड़ी तहसील में तीन राजस्व निरीक्षक मंडल पचपेड़ी,मानिकचौरी तथा चिल्हाटी आते हैं जिसमें चौबीस पटवारी हल्के हैं,चौदह हल्के का प्रभार तहसीलदार को एवं दस हल्के का प्रभार नायब तहसीलदार अप्रतिम पांडेय को सौंपा गया है जो अभी तक प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्य कर रहे थे,पूर्ण कालिक तहसीलदार की नियुक्ति होने पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में और तेजी आएगी, उनके स्वागत समारोह में नायब तहसीलदारद्वय अप्रतिम पांडेय, उमाशंकर लहरे, पटवारीगणों में रविशंकर पांडेय, हेमंत पैगोर,विजय कोशले, मनीष वर्मा,अनुरंजना एक्का, वैशाली पटेल, मृदुला राठौर,स्टेनो हरीश सुमन , समस्त तहसील स्टाफ एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे, उनकी पदस्थापना होने पर स्थानीय निवासियों में भी भारी उत्साह है।
