
गोवा मर्डर केस में नए खुलासे हो रहे हैं। 4 साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार CEO सूचना सेठ ने अपने परिवार के लोगों से कहा था कि उसका बेटा उसके पति वेंकट रमन की तरह दिखता है। वह बार-बार उसके पति की याद दिलाता है। वह उनके टूटे हुए रिश्ते की याद दिलाता है।
पुलिस ने बताया कि सूचना के पति रमन ने उसे फोन कर कहा था कि कोर्ट के आदेश के अनुसार, वह अपने बेटे से मिलने के लिए रविवार को आ सकता है। रमन ने सूचना से कहा था कि वह उसके बेटे को लेकर उसके घर आ जाए। हालांकि सूचना ने रमन को मना कर दिया और कहा कि वह उससे सार्वजनिक जगह पर मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार वह उसके शव को बैग में भरकर कैब से भाग रही थी, इसी बीच कैब ड्राइवर की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्चे का शव सूटकेस में मिला था। बाद में शव को चित्रदुर्ग से बेंगलुरु लाया गया। जहां राजाजी नगर में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।