कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन,

कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन जिले में चल रहे राजस्व पखवाड़ा शिविर के तहत आज दिनांक 05/02/2024 को मस्तूरी तहसील के ग्राम लिमतरा ( नीमतरा) एवं पचपेड़ी तहसील के अंतर्गत मानिकचौरी में शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व पखवाड़े में सम्मिलित मुख्य योजनाओं में बी.1 पठन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख अद्यतन, त्रुटि सुधार,नक्शा बटांकन, सीमांकन,व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई की अनुमति,जाति, निवास, आमदनी प्रमाण पत्र, राजस्व संबंधित अन्य कार्य, आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनायें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,वनअधिकार मान्यता पत्र व्यक्तिगत/ सामुदायिक, नोनी सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य विभागीय योजना शामिल हैं। आज के लिमतरा शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित कुल 26आवेदन एवं अन्य विभागों से आधार कार्ड के 110, राशनकार्ड के 85, आयुष्मान कार्ड के 03,पेंशन योजना के 11 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण मौके पर ही किया गया, इसी प्रकार मानिकचौरी में राजस्व विभाग से 07,अन्य विभाग से नोनी सुरक्षा योजना के 02 आवेदन पत्र प्राप्त हुये, सभी शिविर स्थल पर ही निराकृत कर दिए गए।आज के इस शिविर में लिमतरा में मस्तूरी तहसीलदार पी.के.पटेल, पटवारी रोहित कौशिक, मानिकचौरी में पचपेड़ी तहसीलदार मेडम माया अंचल, पटवारी अनुरंजना एक्का तथा अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्रामीणजन एवं आवेदकगण भारी संख्या में उपस्थित थे, शिविर का लाभ ग्रामीणजन उठा रहे हैं जिससे उनमें खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *