
बिलासपुर के तहसील बेलतरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पौंसरा में दिनांक 13/02/2024 दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत पौंसरा में शासन/कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर राजस्व पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें राजस्व विभाग,कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग,पंचायत विभाग, महिला बालविकास विभाग,शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, उद्यानिकी विभाग,पशुधन विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, राज्य शासन द्वारा राजस्व शिविर पखवाड़ा का आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक ही जगह पर ग्रामीणों के अलग अलग विभागों के कार्य एक साथ हो जायेंगे उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही इस तरह का आयोजन ग्रामीणों की सुविधा के दृष्टिकोंण प्रारंभ किया गया है। इस राजस्व पखवाड़ा शिविर से लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस शिविर पौंसरा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति के लिए ग्राम कोटवार से मुनादी कराई जा रही है साथ ही साथ दीवाल लेखन कार्य किया गया है,जिससे इस शिविर का अच्छा प्रतिसाद ग्रामीणों को मिल सके। इसकी जानकारी देव कश्यप पटवारी पौंसरा द्वारा दी गई है।इसी कड़ी में कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर प्रति शुक्रवार प्रत्येक तहसील में भी राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है।