
बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के लिए गठित टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सिलसिले में डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर के नेतृत्व में गठित दल ने सरजू बगीचा स्थित पटाखा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव , जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव तथा प्रयोगशाला सहायक संजय मिश्रा शामिल थे। संयुक्त दल द्वारा शहर के सरजू बगीचा स्थित लाइसेंस धारी सुनील कुमार तोलानी के पटाखा दुकान में लाइसेंस, स्थल, भंडारण, क्रय विक्रय , की जांच की जा की गई।जिसमे छमता से अधिक फटाके व अधिक अनियमितता पाए जाने के कारण दुकान को सील कर दिया गया टीम में तहसीलदार अतुल वैष्णव ज़ोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव के अलावा अन्य शामिल थे।