
दिनांक 11/02/2024 की रात्रि को पाली स्थित भांवर गणेश मंदिर में स्थापित 10वीं -11वीं शताब्दी में ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित ऐतिहासिक गरुण जी की मूर्ति को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है, इसके पहले भी तीन बार इस मूर्ति की चोरी हो चुकी है जिसे पुलिस प्रशासन की सूझबूझ एवं तत्परता से मूर्ति को बरामद कर फिर से मंदिर में स्थापित करवाया गया था, थाना मस्तूरी एवं बिलासपुर पुलिस के अधिकारीगण जांच में जुटे हुए हैं, उनके अथक प्रयासों से लग रहा है कि अतिशीघ्र चोरी हुई मूर्ति सफलतापूर्वक बरामद कर ली जाएगी और चोरों का अतिशीघ्र पता लगा लिया जावेगा। ग्राम कोटवार अमृतलाल गंधर्व ने इस संबध में श्री सूर्या पुष्पा न्यूज को बताया कि कुछ संदेहास्पद व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाना मस्तूरी ले जाया गया है।
