राजस्व पखवाड़ा शिविर का ग्राम ईटवा में आयोजन,

आज दिनांक 12/02/2024 को कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर मस्तूरी तहसील के ग्राम ईटवा में राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।आज के इस शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित फौती नामांतरण,आय,जाति, निवास,अन्य विभागों से संबंधित आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड,मातृ वंदन योजना, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संबंधी कार्यg किया गया एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हेल्थ चेकअप किया गया।इस शिविर में ग्रामवासियों में काफी उत्साह का माहौल था, क्योंकि शिविर में उनके कार्य मौके पर ही निराकृत हो रहे थे।आज के इस शिविर में हल्का पटवारी एस.पी.शुक्ला, सरपंच शोभाराम रात्रे, दामिनी थवाइत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, नरेन्द्र नेताम सचिव, रंजीत कैवर्त रोजगार सहायक, नारायण पटेल आर.एच.ओ.लता गवएल ए.एन.एम.ख्याति देवांगन सी.एच.ओ.हरीश प्रजापति आयुष्मान आपरेटर, अविनाश मिश्रा,कमल कैवर्त आधार कार्ड आपरेटर,दुलौरिन मानिकपुरी कांति पटेल,हेमकुमारी पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुहरादास मानिकपुरी, अमृतलाल गंधर्व ग्राम कोटवार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *