
रायपुर। व्रिप समाज के आराध्य, विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा रायपुर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन 12 मई 2024 रविवार को किया जा रहा है । इस सन्दर्भ एक महत्वपूर्ण बैठक आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार रायपुर में हुई । समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर शोभायात्रा एवं महाआरती के आयोजन पर सहमति व्यक्त की और शहर एवं प्रदेश के विप्रजनों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की।
भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए जीवंत झांकी एवं भगवान परशुराम जी की वेशभूषा पहने विप्र समाज के सदस्य शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे। शोभायात्रा धरना स्थल से प्रारंभ होकर बुढ़ापारा, सिटी कोतवाली, मालवीय रोड, जय स्तंभ, शारदा चौक, तात्यापारा, होते हुए अंबा देवी मंदिर सदर बाजार में समाप्त होगी। शोभा यात्रा में सनातन संस्कृति के अनुरूप भजन, कीर्तन भी सम्मिलित रहेगा, सत्ती बाजार स्थित अंबा मंदिर में पहुँचकर 1100 दीपों की एक भव्य महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया जावेगा। धर्म, संस्कृति एवं संस्कार हमारे जीवन का आधार है, वेद व पुराण हमारे मार्गदर्शक है। शोभायात्रा के रुप में सभी सनातन धर्मी विशेष वेशभूषा में संस्कारित ढंग से शास्त्र व शक्ति के ज्ञाता भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव दिवस को मनाएंगे।
बैठक में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, सर्व ब्राह्मण समाज, विप्र वाहिनी, गौड़ ब्राह्मण, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज, सरयूपारीण ब्राह्मण, मराठी ब्राह्मण, पंजाबी ब्राह्मण, प्रगतिशील ब्राह्मण समाज, पुष्टिकर ब्राह्मण समाज, ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण, आंध्रा, मैथिल ब्राह्मण, विप्र ब्राह्मण संघ, सनाड्य ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखें। शोभायात्रा को भव्य शोभायात्रा का रुप देने पर अपना पूर्ण सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया।
बैठक में पं. अरुण शुक्ल, पं. ललित मिश्र, पं. प्रहलाद मिश्र, पं. चन्द्र प्रकाश व्यास, पं. राघवेंद्र मिश्र, पं. अरविंद ओझा, पं. सुरेश मिश्र, पं. संतोष पुजारी, पं. दिनेश शुक्ल, पं. विनय तिवारी, डॉ. सुरेश शुक्ल, पं. कीर्ति व्यास, पं. आनंद मोहन ठाकुर, पं. लवकुश पाण्डेय, पं. राजेंद्र प्रसाद दुबे, पं. संजय शर्मा, पं. सुदीप गोविलकर, पं. उमाकांत मिश्र, पं. राजीव उंबरकर, पं. रज्जन अग्निहोत्री, पं. विजय शुक्ला, पं. गौरव शुक्ल, पं. रामकिशोर दीक्षित, पं. जयप्रकाश मिश्र, पं. नीतीश शर्मा, पं. अजीत शर्मा, पं. धनंजय शर्मा, पं. श्याम दुबे, आशीष पंडित, पं. बिहारी लाल शर्मा, पं. उमाकांत मिश्रा, पं,. नितिन शर्मा, पं. राजेश शर्मा, पं. शिवान्जल शर्मा, पं. नरेश कुमार शर्मा, पं. संदीप गोविलकर, पं. सोमेश चंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहें एवं कुछ ने अपनी सहमती प्रदान की ।