
*सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चेतना के दूसरे दिन ,आज प्रातः 08 बजे स्थानीय पुलिस परेड मैदान से लगभग 3000 ऑटो चालकों की रैली शहर में निकाली गई*

*जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर आटो रैली को रवाना की, इससे पूर्व उन्होंने ऑटो चालकों को “अब सड़कों पर खून की बूंदे नहीं” की “शपथ” दिलाई।*

*कार्यक्रम की खास बात यह रही की श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह स्वयं ई- रिक्शा पर सवार होकर रैली में शामिल रहे।*
*इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री नीरज चंद्राकर सर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप सर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी मैडम,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू सर, निरीक्षक एसo अख्तर,सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे,प्रतिज्ञा सिंह मैडम (समाज सेविका) डॉ सुषमा पांडे मैडम (आनंद सागर सेवा प्रवाह) बिंदु सिंह कच्छवाहा मैडम (महिला जागृति) के साथ-साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।*
