चेतना” “यातायात की पाठशाला” में सामाजिक संगठनों की सहभागिता के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन।

*पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा “अतुल्य बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” के साथ “चेतना” के अंतर्गत चौथे दिवस “चेतना” “यातायात की पाठशाला” में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।*

*स्थानीय सत्यम चौक में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था, टेलीफोन एक्सचेंज रोड बिलासपुर की स्वाति दीदी की टीम एवं लायंस क्लब रॉयल कमल छाबड़ा एवं उनकी टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “चेतना” अभियान के तहत सत्यम चौक में यातायात की पाठशाला लगाकर शहर के ट्रैफिक सिग्नल, कैमरा सिस्टम, ज़ेबरा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन, लेफ्ट फ्री सिस्टम, की विस्तृत जानकारी आम जनता को दी गई, साथ ही ब्रह्माकुमारी संस्था की टीम द्वारा कट आउट, होर्डिंग एवं बेनर के माध्यम से यातायात के बहु उपयोगी स्लोगन एवं नोटेशन की जानकारी भी दी गई,साथ ही साथ यातायात पुलिस के जवानों द्वारा यातायात जागरूकता संबंधी “पैरोडी सॉन्ग” के माध्यम से यातायात नियमों एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति चेतना जागृत की गई।*

*इसी क्रम में यातायात की पाठशाला महिला जागृति समूह बिलासपुर की सचिव बिंदू सिंह के नेतृत्व में एवम डॉ.शीला शर्मा के साथ सरकंडा स्थित आर.एस.के क्रिकेट एकेडमी के लगभग 70 से अधिक स्टूडेंट्स को यातायात नियमों से जागरूक किया गया। “चेतना” “यातायात की पाठशाला” के संबंध में समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना,सचिव बिंदू सिंह ने निरंतर यातायात के प्रति चेतना जागृत करने की बात कही।*

*“चेतना” के इसी क्रम में सामाजिक संगठन “आनंद सेवा सेवा प्रवाह ने प्रताप चौक, “सक्षम संस्था” द्वारा भारतीय नगर चौक, “मार्मिक चेतना  संस्था” द्वारा सरकंडा में एवम  “श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन” के पदाधिकारी और सहयोगियों द्वारा सिम्स चौक पर वाहन चालको को यातायात नियम की जानकारी देने के साथ सुरक्षित यातायात का स्टीकर एवं “प्रतिज्ञा पत्र” चस्पा किया गया, इसी तरह “शांता फाउंडेशन” ने में रोड तोरवा में फाउंडेशन की महिला सदस्यों द्वारा ऑटो, मोटरसाइकिल पर “प्रतिज्ञा पत्र” स्टिकर लगाकर यातायात नियमों के प्रति सजग करते हुए “अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” के अंतर्गत “चेतना” “यातायात की पाठशाला” का आज आयोजन हुआ ।*

*अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर के साथ “चेतना” “यातायात की पाठशाला” निरंतर एक सप्ताह बिलासपुर के तमाम मुख्य चौक चौराहा,मार्गो में चेतना से जुड़े सामाजिक संगठन के सहभागिता और समन्वय से आयोजित किए जाएंगे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *