
पुलिस थाना तारबाहर प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के द्वारा आज दिनांक 05.06.24 को 03 दिवसीय चेतना कार्यक्रम शिवीर का सी. एम. डी. कालेज ग्राउंड में नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) सी.एम. डी. कालेज के चेयरमेन श्री संजय दुबे, चेतना कार्यक्रम सहयोगी श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन श्री उत्कर्ष (गौरव )शुक्ला, श्री चंचल सलुजा, श्री आशीष अग्रवाल, ब्रम्ह कुमारी राजयोग केंद्र आदि संगठनों के प्रमुख के गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस चेतना शिवीर में परिवहन विभाग एवं ओरियंटल इंश्यूरेंस कंपनी के द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मौके पर ड्रायविंग लायसेंस एवं वाहन का बीमा तैयार कर दिया जा रहा है। दिनांक 06.06.24 को स्टैट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा बिलासपुर के के द्वारा बैंक/सायबर फ्राड से बचने के उपायों की जानकारी एवं दिनांक 07.06.24 को न्यायिक अधिकारियों द्वारा कानूनी जानकारी दी जायेगी। उक्त शिवीर में सभी आकर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह भा.पु.से. द्वारा चलाये जा रहे चेतना अभियान को जन-जन तक प्रसारित करने हेतु अपील है ।


