
*पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा प्रारंभ किए गए,बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना के अंतर्गत आज यातायात पर आधारित कार्यक्रम ग्राम धमनी थाना चकरभाठा अंतर्गत यातायात की पाठशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के यातायात नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार सीसी चकरभाटा निमितेश एवं थाना प्रभारी चक्रवर्ती दामोदर मिश्र के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, इस कार्यक्रम की खास बात यह रही की यहां एडिशनल एस0पी0 यातायात नीरज चंद्राकर के उद्बोधन के बाद ग्रामीणों द्वारा किए गए प्रश्न के जवाब में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद किया स्थानीय लोगों ने यातायात संबंधी कुछ प्रश्न किया, जिसका पुलिस अधीक्षक ने संतोषजनक जवाब देकर उन्हें संतुष्ट कियाl*

*इसी क्रम में आज शहर में लगभग 10 स्थानों में विभिन्न स्वयंसेवी संस्था एन जी ओ , संगठन , आदि के द्वारा यातायात की पाठशाला का आयोजन किया,जिसमें यातायात के अधिकारी पहुंचकर समिति के सदस्यों के साथ मिलकर आम लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी तमाम प्रकार की जानकारी दी*

*इन कार्यक्रमों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू,उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल एवं बड़ी संख्या में आयोजनकर्ता समूह के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।*


*सभी मंचों का संचालन यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे के द्वारा किया गया तथा यह भी जानकारी दी गई कि दिनांक 7/6/2024 को स्थानीय पुलिस परेड मैदान से एक विशाल “हेलमेट बाइक रैली” का आयोजन किया गया हैl*
*जिसे बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगेl जिसमें अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई है l*