
आज दिनांक 8 जुलाई 2024 सोमवार शाम 5:00 बजे आदरणीय कलेक्टर महोदय अवनीश शरण जी को सभी संगठन के प्रमुख, तेजस्विनी, बनवासी विकास, महिला समन्वय ,सक्षम महिला आयाम,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, सिंधी समाज, भाजपा महिला मोर्चा, मानव अधिकार सहायता संघ के महिलाओं ने पश्चिम बंगाल के संदेश खली कुचबिहार, और उत्तर दिनाजपुर चोपरा में हुई घटना का पूरा भारत वर्ष घोर निंदा एवं विरोध करती है।
पश्चिम बंगाल में दिन -प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ी हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोश तक सीमित कर रह गए हो ऐसा प्रतीत होने लगा है। निरीह निरपराध नागरिकों का और विशेषतः महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निंदनीय है। भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ने वाली यह घटनाएं तालिबानी शासन का स्मरण कराती है।
एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार और अपमान से हम सब महिलाएं अत्यंत व्यथित हैं। हम इस पूरे मामले को कठोर निंदा करते हैं । और शीघ्रता शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भारत सरकार को ज्ञापन देकर अपनी व्यथा व्यक्त करते हैं एवं न्याय और विधि नियम की पुनः स्थापना की अपेक्षा करते हैं।

