
भारत विकास परिषद की वीरांगना ईकाई द्वारा यातायात विभाग बिलासपुर के साथ संयुक्त प्रयास में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिंगराजपारा में आज स्कूली बच्चों के लिए यातायात के नियमों की जानकारी एवं सायबर क्राइम के बढ़ते अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार में बताया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर एवं उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से साक्षात्कार कराते हुए भविष्य में सचेत रहने की समझाईश दी।बच्चे चंद्राकर सर के मोटिवेशनल स्पीच जो कि उनके स्वयं के जीवन के संघर्ष से जुड़ा था,प्रभावित हुए।इस अवसर पर वीरांगना ईकाई की प्रान्त महिला प्रमुख निवेदिता शोम ने अतिथि द्व्य के साथ उन बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवम् पुरस्कार से सम्मानित किया जिन्होंने साइबर फ्रॉड से जागरूकता की ओर एक कदम विषय पर पोस्टर बनाये थे।शाला की प्राचार्या मसीह मैडम ने अपनी माँ की स्मृति में एक पौधा माँ के नाम में कटहल का एक पौधा लगाया। वीरांगना बहनों द्वारा यातायात स्लोगन का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रीता मौर्य,सचिव पुष्पा शर्मा,कोष सचिव वेद राजपूत,ज्योति सिंग,अंजू राव,लक्ष्मी शिवारे,रेखा गुल्ला,अनीता मित्रा,गीतिका तोमर के साथ शाला का स्टाफ़ का सहयोग सराहनीय था।


