
13 जुलाई 2024 सीपत।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह जी के द्वारा चलाए जा रहे हैं चेतना अभियान के अंतर्गत दूसरे चरण में साइबर की पाठशाला का आयोजन पूरे बिलासपुर जिले में चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य सेवाकेंद्र राजयोग भवन की शाखा सीपत स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र द्वारा बीके स्वाति दीदी के मार्गदर्शन में सीपत के आत्मानंद स्कूल में साइबर की पाठशाला लगाई गई।
बीके मनु बहन ने साइबर की पाठशाला से बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि अपने मोबाइल का पासवर्ड कभी भी किसी अनजान किसी को नहीं बताएं। अच्छा हो कि नियमित समय के अंतराल पर अपने मोबाइल का पासवर्ड बदलते रहे। फ्रॉड करने वाले साइबर अपराधी ऑनलाइनगेम जीतने या सहायता प्रदान करके बच्चों के साथ मित्रता कर लेते हैं। वह बच्चों का विश्वास जीत लेते हैं बाद मे ऑनलाइन गेम खेलते समय आपके माता-पिता के क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड की जानकारी मांगते है। कभी भी ऐसे धोखे में नही आना चाहिए। ईमेल व टैक्स मैसेज के माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक करके कभी भी गेम डाउनलोड नहीं करें। जो स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। ऑनलाइन गेमिंग वर्ल्ड में यदि आप कही ऐसे साइबर फ्रॉड में फस जाते हैं तो तुरंत अपने माता-पिता अथवा बुजुर्गों को बताएं ताकि वह आपकी सहायता और मार्गदर्शन कर सकते हैं। ऑनलाइन गेम हमारी एकाग्रता को कम कर देता है। हम अपने विद्यार्थी जीवन के अमूल्य समय को खो देते हैं। बौद्धिक शक्ति में कमी आ जाती है।इसलिए जहां तक संभव हो ऑनलाइन गेम एक सीमा तक ही खेले।
आउटर गेम खेलने की आदत डालें। आउटडोर गेम खेले जिससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। और जीवन में सही और सच्चे मित्र बनाए। साइबर की पाठशाला में स्कूलों के प्राचार्य विजय लक्ष्मी तथा शिक्षक गण उपस्थित रहे।
