बड़ी खबर: स्वामी आत्मानंद हिंदी व अंग्रेजी विद्यालय की टाइमिंग में बदलाव की माँग अभिभावकों द्वारा की गई है अभिभावकों का कहना है कि अंग्रेजी व हिंदी की क्लास एकसाथ ना हो देखे फ़ोटो वीडियो

मुंगेली । जिला मुंगेली के पथरिया इलाके की शिकायत की सूचना मिली है। यहां नगर पंचायत पथरिया में स्वामी आत्मानंद हिंदी और अंग्रेजी विद्यालय की टाइमिंग में बदलाव की मांग की जा रही है। यह मांग प्रमुख रूप से विद्यालय के समय में हो रही गड़बड़ियों के कारण की गई है। प्रातः 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक दोनों माध्यमों के कक्षाओं का संचालन एक साथ किया जा रहा है, जिससे बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लच्छनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में दो अलग-अलग माध्यमों के चलते यहां हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों में ही पढ़ाई का स्तर गिरता जा रहा है।
विष्णु अग्रवाल ने मुंगेली कलेक्टर राहुल देव को व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन भेजा है और इसके साथ ही कॉल सेंटर में भी शिकायत दर्ज की बात कही है पत्र में अभिभावकों ने जिलाधीश से निवेदन किया है कि हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं को अलग-अलग समय पर संचालित किया जाए, जैसा कि पिछले सत्रों में चल रहा था। अभिभावकों ने सुझाव दिया है कि प्राइमरी और मिडिल कक्षाओं को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किया जाए। इस मांग के समर्थन में अनेक अभिभावकों से हस्ताक्षर भी लिया गया है।
साथ ही स्कूल की हालत बड़ी दयनीय है मंजर यह है ठीक से पंखे लाइट भी नही जल रहे है इस और किसी का ध्यान नही है अब देखना यह होगा क्या जिलाधीश इस पर क्या कार्यवाही करते है ये तो वक्त ही बतायेगा देखे फ़ोटो वीीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *