
तोखन साहू जी आवासन एवं शहरी विकास मंत्री विभिन्न कार्यक्रम मे हुये शामिल।
1 सियान सदन मे “बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है”
विकसित भारत का सपना है, विकसित भारत के लिए हम सभी सेवारत है!
आज मुंगेली जिले के रामगढ़ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मान. Arun Sao जी के साथ सियान सदन का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सियान (बुजुर्गों) जनों को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया।
2कृषि उपज मंडी प्रांगण ज़िला मूँगेली में आज मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ!
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कार्यक्रम के दौरान आम जनमानस की समस्याओं को सुना एवं उचित समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया!
इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Arun Sao एवं मूँगेली विधायक श्री Punnu Lal Mohle साथ ही साथ मूँगेली विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही!
3 लोरमी विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह कार्यक्रम स्थान हरि शोभा वाटिका लोरमी में सम्मिलित हुआ और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उनसे संवाद किया एवं समस्त मतदाताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदेश के लोकप्रिय उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी के विधायक Arun Sao जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।