कैट (CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा वृक्षारोपण किया गया

कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स छतीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सलूजा जी के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक शाला अमेरी में 51 पौधा रोपड़ (बेल सीताफल , आवाला, जामुन , नीम , आम , कटहल , कदम , पारिजात आम्रपाली कनेर) किया गया ।
बिलासपुर शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप जी व कैट के राष्टीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे । इस अवसर पर प्राथमिक शाला के 150 बच्चों को कॉपी पेन चॉकलेट व नास्ता वितरण किया गया व राजू सलूजा जी के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के लिए डिस्प्ले बोर्ड प्रदान किया गया । स्कूल के बच्चियों को कापी पेन वितरण करते हुए राजू सलूजा जी ने चरण स्पर्श करते हुए उज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त किया
कैट बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर पंजवानी सचिव हीरानन्द जयसिंह व महामंत्री आशीष अग्रवाल ने राजू सलूजा को जन्मदिन की बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया महिला मंडल से चुन्नी मौर्य व फिरोज आलम ने पौधा भेंट करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की , इस अवसर पर श्रीकांत पांडे विष्णु गुप्ता अरविंद वर्मा विद्युत मंडल निहारिका त्रिपाठी भागचंद बजाज ,मीडिया प्रभारी परमजीत उबेजा व अन्य शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *