महिला जागृति समूह बिलासपुर और अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में चेतना कार्यक्रम की साइबर की पाठशाला सपन्न हुई

बिलासपुर ।। महिला जागृति समूह बिलासपुर और अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में चेतना कार्यक्रम में आयोजित कर साइबर की पाठशाला एक कदम साइबर अपराध से सजकता की ओर लोगो को जागरूक किया गया । चेतना कार्यक्रम अपोलो हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम दोपहर एक बजे आयोजित किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित मुख्य वक्ता नीरज चंद्राकर एडिशनल एसपी यातायात ,उमेश कश्यप एडिशनल एसपी शहर, बिलासपुर पुलिस के यातायात आर जे उमाशंकर पाण्डेय ,अपोलो हॉस्पिटल के सीईओ अर्णव राहा ,महिला जागृति समूह की सचिव बिंदु सिंह कुशवाहा ने किया । अपोलो के सीईओ अर्णव राहा ने अतिथि नीरज चंद्राकर , उमेश कश्यप का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया । कार्यक्रम में स्वागत भाषण बिंदु सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिला जागृति समूह बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ ज्योति सक्सेना के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है , बिंदु सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मैं आभारी हूं एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ,उमेश कश्यप ,यातायात प्रभारी राज उमाशंकर व अपोलो के सीईओ अर्णव राहा का जो महिला जागृति समूह बिलासपुर की चेतना कार्यक्रम के लिए अपना समय निकाला । आज के समय मे सायबर अपराध बढ़ गए है ,जिसके कारण हमारी महिला जागृति समूह के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रही है । ज्यादातर साइबर क्राइम मोबाइल फोन के माध्यम से हो रहे है , जानकारी के अभाव में लोगो ठगी के शिकार हो रहे है । थोडी सी सावधानी से हम साइबर क्राइम से बच सकते है , समय समय पर जिला पुलिस कार्यालय द्वारा साइबर क्राइम के लिए लोगो को मैसेज कर जागरूक किया जाता है । बिंदु सिंह ने कहा कि बिलासपुर पुलिस द्वारा “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है जिसके तहत विगत दिनो से साईबर सुरक्षा के तहत अलग अलग स्कूल, कालेज एवं सार्वजनिक स्थानो पर साईबर की पाठशाला लगाकर साईबर संबंधी जानकारी दी जा रही है । आज अपोलो अस्पताल में
चेतना अभियान के तहत साईबर की पाठशाला का आयोजन किया गया । एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने साइबर क्राइम की बारीकियां से सारे लोगों को अवगत कराया , उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से हम साइबर क्राइम से बच सकते है । बिलासपुर पुलिस द्वारा “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है । एडिशनल एसपी के कहा कि नीरज चंद्राकर ने बड़ी सहजता से अपनी बातें रखी कि किस तरीके से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है ,उन्होंने बताया कि किस तरीके से साइबर अवेयरनेस से साइबर क्राइम को रोका जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने सभी को अपनी और आकर्षित किया कि हमें किस तरीके से अपनी लाइफ में सजगता से मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखना है और अपने को अवेयर तो करना ही है आपके आसपास के लोगों को भी अवेयर करना है । साइबर क्राइम वाले आपके गूगल में जो एकाउंट से पता लगा लेते है कि आप किस तरह का क्या देखना पसंद कर रहे है ,फिर उसी लाईन में साइबर क्राइम में अंजाम दिया जाता है । किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नही देवे। मोबाईलमे आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी के ओपन नही करे तथा मोबाईल में आए ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को न बताए । बिंदु सिंह कुशवाहा एक सामाजिक कार्यकर्ता है समाज के बीच में रहकर अनेको सामाजिक कार्यक्रम करती रहती है , इनकी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद इन्होंने अभियान में सहभागिता निभाई । हम सभी ने अपोलो हॉस्पिटल को इसलिए चुना है क्योंकि अपोलो हॉस्पिटल में पूरे भारत के लोग काम करते हैं यह चेतना कार्यक्रम की चेतना पूरे भारत में पहले इसलिए मैंने अपोलो हॉस्पिटल को चुना है अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए जिसमें मुझे बहुत ही सहयोग अपोलो हॉस्पिटल से मिला आपको बात बताने में गर्व हो रहा है कि अपोलो हॉस्पिटल पूरे विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ केयर अस्पताल है ।जिसकी बिलासपुर ब्रांच में यह कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम का संचालन अपोलो हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड डॉक्टर अजय जाडे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल के सीईओ अर्णव राहा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सभी ने खूब सराहना की । कार्यक्रम में महिला जागृति समूह के सुमिता दास गुप्ता, रेनू रानी गौतम ,गौरी कश्यप ,अनीता शर्मा रानी ,त्रिभुवन नाथ सिंह ,उषा भांगे, विकास वर्मा एवं आर्यन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *