
माध्यमिक शाला, सिंधू विद्या मंदिर और शासकीय कन्या विद्यालय में यातायात एवं साइबर की पाठशाला का आयोजन किया गया।

सेवा एक नयी पहल से रेखा आहूजा, बीके गायत्री, बीके समीक्षा, विद्युत उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष भूषण वर्मा, बीके राकेश, बीके पूर्णिमा, बीके ईश्वरी व बीके राजेश पपीहे ने इन तीन स्थानों पर बच्चों को यातायात सुरक्षा और साइबर फ्राड से बचने के तरीके बताये।

विशेष रूप से मोबाइल के सीमित और सुरक्षित उपयोग के बारे गहराई से जानकारी दी गई। मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया, कहानी के माध्यम से प्रेरणा दी गई व नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया।

