
समाज में शांति के लिए किया गया रुद्राभिषेक का आयोजन
मुंगेली// पवित्र सावन माह में महिला जागृति जन सेवा कल्याण समिति द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पुराना बस स्टैंड स्थित साई मंदिर परिसर में आयोजित पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। भगवान भोलेनाथ का फूल बेलपत्र दूध इत्यादि पूजन सामग्री से विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि शिव पुराण की कथा कहती है कि सृष्टि का पहला रुद्राभिषेक भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु ने साथ मिलकर किया था। संस्था की अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सभी देवताओं की आत्मा में भगवान सदाशिव रुद्र विराजमान हैं। इनकी पूजा करने से सभी देवों की पूजा हो जाती है। भगवान भोलेनाथ महाकाल हैं, उनकी पूजा से अकाल मृत्यु का संकट भी दूर हो जाता है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सावित्री सोनी, प्रमिला चौरसिया, सरिता बाजपेई, सुधा राजपूत,संगीता क्षत्रिय, रिंकी बनर्जी, मेघा मिश्रा शीला जयसवाल,ममता ठाकुर, मधु उप्पवल, शकुंतला राजपूत ,लक्ष्मी सोनी,कमल श्रीवास्तव ,वंदना गुलहरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।