जागृति समिति ने सैनिकों के लिए भेजी 1500 नग रक्षा सूत्र

मुंगेली//6 अगस्त 2023// पूर्व सैनिक संगठन एवं सैनिक महासभा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में वार्षिक अभियान ऑपरेशन “सिपाही” द्वारा रक्षासूत्र तिरंगा और मेरा देश के तहत विभिन्न स्थानों पर देश की सुरक्षा कर रहे सिपाहियों के लिए रक्षा सूत्र का संकलन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुंगेली की अग्रणी समाज सेवी संस्था महिला जागृति जनसेवा कल्याण समिति द्वारा 1500 नग रक्षासूत्र का संकलन कर आयोजकों को सौपा गया। समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक अपने घर से दूर देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं। उनके कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं। निश्चित रूप से यह कार्यक्रम हम सभी बहनों का उनके प्रति सम्मान है। बिलासपुर से प्रारंभ हुआ यह अभियान छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थलों से गुजरते हुए दिल्ली मिलिट्री कैंप में समाप्त होगा। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सावित्री सोनी, प्रमिला चौरसिया,सरिता बाजपेई,सुधा राजपूत,संगीता क्षत्रिय,रिंकी बनर्जी, मेघा मिश्रा शीला जयसवाल,ममता ठाकुर, मधु उप्पवल, शकुंतला राजपूत, लक्ष्मी सोनी,कमला श्रीवास्तव ,वंदना गुलहरे सहित पूर्व सैनिक संगठन सदस्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *