कर्रा एवं लिमतरा(निमतरा) मे स्थित धनवार बैगा एवं पीपल वृक्ष जो पूर्व मे स्थापित था,जिसे ग्राम वासियों द्वारा दूसरी जगह स्थापित कर दिया गया

आज दिनांक 8/8/2024 को नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में प्रभावित ग्राम कर्रा एवं लिमतरा(निमतरा) मे स्थित धनवार बैगा एवं पीपल वृक्ष जो पूर्व मे स्थापित था,जिसे ग्राम वासियों द्वारा गाजे बाजे के साथ विधिवत पूजा कर ग्राम कर्रा के ही दूसरे वृक्ष में स्थापित कर लिया गया था, परंतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा त्रिशूल एवं अन्य अस्त्र शस्त्र को पुनः इस वृक्ष में लाकर रख दिया गया था, जिससे ग्राम कर्रा में धार्मिक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी एवं ब्रिज निर्माण का काम भी बाधित हो रहा था ,आज ग्राम वासियों की उपस्थिति में बैगा के नाती को बुलाकर त्रिशूल एवं अन्य अस्त्र शस्त्र को हटा लिया गया है एवं ब्रिज के रास्ते में पड़ रहे वृक्ष को भी दूसरे स्थान में सुरक्षित स्थापित कर दिया गया है। यह सभी कार्य पूर्णतया शांतिपूर्ण तरीके से हुआ ,इस बीच कर्रा ग्राम के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त कार्यवाही अमित कुमार सिन्हा अनुविभगीय अधिकारी मस्तूरी एवं प्रांजल मिश्रा तहसीलदार मस्तूरी के निर्देशानुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *