
*एक पेड़ मां के नाम* के तहत तहसील सकरी के प्रांगण में वृक्षारोपण विधायक महोदय तखतपुर द्वारा किया गया वृक्षारोपण, आज दिनांक 8/8/2024 को तहसील कार्यालय सकरी के प्रांगण में तखतपुर विधानसभा के विधायक आदरणीय धर्मजीत सिंह के कर कमलों द्वारा छ.ग.शासन द्वारा संचालित योजना एक पेंड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कर इस योजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई गई,इस कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार सकरी अश्वनी कंवर एवं दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि के सौजन्य से किया गया,आज के इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं द्वारा अपने लिए कमरा निर्माण हेतु आवेदन विधायक महोदय को दिया गया, तहसील प्रांगण में बाउंड्री वाल निर्माण, नलकूप के संबंध में भी मांग करने पर अतिशीघ्र उन्हें स्वीकृति प्रदान करने की बात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कही, उन्होंने अपने द्वारा किए गए एवं प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आज के इस महत्वपूर्ण कार्य में विधायक महोदय के आगमन पर सर्वप्रथम उनका स्वागत तहसीलदार सकरी एवं उनके स्टाफ, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा राजस्व पटवारी संघ तहसील सकरी के द्वारा किया गया।आज के इस पुनीत कार्य में सकरी के तहसीलदार अश्वनी कंवर,ना.तहसीलदार रुचिका अग्रवाल, गनियारी उप तहसील के ना.तहसीलदार श्रद्धा सिंह उनके समस्त स्टाफगण, हरिभूमि के सम्मानित सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय ग्रामीण जन उपस्थित थे।



