
चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर अभियान के तत्वावधान में “चेतना विरुद्ध महिला एवं बाल अपराध” के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन “आनंद सागर सेवा प्रवाह” के सौजन्य से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चांटीडीह, रामायण चौक, सरकंडा में आयोजित की गई ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत सम्मान के साथ विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सपना गांगुली जी के कुशल मंच संचालन के साथ की गई। चेतना संवेदनाओं के साथ जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता अभियान को ध्यान में रखते हुए, यातायात संबंधी ट्रैफिक नियमों का पालन करना, नशा के खिलाफ आवाज उठाना, साइबर फ्रॉड के प्रति जागरुक होकर बचाव करना एवं महिला एवं बाल अपराध से बचना ,दूर रहना एवं संलिप्त ना होना । इन सभी बातों के प्रति हमें जागरूक होना है ।डॉ सुषमा पंड्या जी संस्थापिका एवं अध्यक्षा ने बताया कि बच्चों को आत्मअभिव्यक्ति करना आना है अपनी तमाम बातें जो घर के बाहर उनके साथ घटित होती है, अच्छा हो या बुरा इन बातों को अपने घर जाकर अभिभावकों को एवं माता-पिता को बताना आवश्यक है। जब तक हम अपनी बातों को अपने अभिभावक से शेयर नहीं करते हैं तब तक हम अपना बचाव कैसे करें समझ में नहीं आ पाता है इसी तारतम्य में शिक्षक और पुलिस विभाग से भी संपर्क करके अभिव्यक्ति कर सकते हैं ।इस संबंध में अनीता प्रभा मिंज जी डी एस पी IUCAW ने अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया की अब ई रिपोर्ट भी किया जा सकता है। बच्चों को किसी भी प्रकार के अपराध से बचने के उपाय बताए गए। पंडित बाबूलाल पंड्या जी ने नशा व्यक्ति के व्यक्तित्व को समाप्त कर देती है अतः नशा विरोधी बनना है । श्रीमती कविता शर्मा जी ने यातायात सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी ।श्रीमती सुमिता दास गुप्ता जी ने गुड टच बेड टच की जानकारी देते हुए “गलत मत कदम उठाओ सोच कर चलो” गीत गाकर सभी बच्चों से भी गीत गवाया। चेतना कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 300 छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।
विद्यालय की प्राचार्या महोदय श्रीमती अलका अग्रवाल जी का कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग रहा । रक्षा टीम के सदस्य श्रीमती ममता और दो सदस्य उपस्थित थे । श्रीमती सपना गांगुली मंच संचालन के साथ साथ आभार व्यक्त किया ।

