
किड्स फन क्लब बैक टू फन स्कूल एवं आरोहण सेवा संस्था ने नेचर सिटी में साक्षरता एवं फिजियोथैरेपी दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान …..
विश्व साक्षरता दिवस और विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर नेचर सिटी सकरी ऊसलापुर मे “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया ।किड्स फन स्कूल की संचालिका क्षमा सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक तखतपुर धरमजीत सिंह जी ,विशिष्ट अतिथि विद्या चतुर्वेदी जी और डा. रूहूल पाशा के आतिथ्य में संपूर्ण हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करने के बाद स्वागत गीत पर विधी शर्मा,अपराजिता शर्मा और स्निग्धता सिंह से हुआ तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो ने अतिथियो के साथ “एक पेड़ माँ के नाम ” लगाये , मौके पर विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर दिल्ली आई. ए.एस अकादमी की संचालिका विद्या चतुर्वेदी जी ने साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता के विषय पर प्रकाश डालते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता के उनके प्रयास साझा किये वही विश्व फिजियोथैरपी दिवस पर डाॅ.रूहूल पाशा ने लोगो को जागरूक किया ,इसके बाद माननीय धरमजीत सिंह ने सभी मुख्य विषयो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कालोनी की सभी समस्याओ के लिए वे दूसरे ही दिन कालोनी वासियो से मिलकर समस्याओं का निराकरण करेगे।नेचर सिटी के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और उनके पुत्र देवेश सिंह सभी की समस्याओ को लिखित मे दिया ,कार्यक्रम में शामिल बसंत प्रताप सिंह, शरद पांडेय ,ब्रजेंद्र पांडेय ,रामचंद्र दुबे, नरेन्द्र यादव, नेहा दिक्षित, नीलू अग्रवाल, आर पी चंद्राकर, लालजी यादव,एस एस नायक ,के पी दुबे , ओ पी सिंह, पूरन सिग ठाकुर, नवीन चौबे , नागेंद्र शर्मा ,रूबी शर्मा रहे।अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्री मती क्षमा सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये,कार्यक्रम में नेचर सिटी और सागर होम्स मिलाकर 250 पेड़ लगाये गये और जिन लोगो ने शिव मंदिर प्रांगण मे पौधे अतिथियो के साथ लगाये उन्हे आरोहण सेवा संस्था की ओर से माँ के नाम के साथ नेम प्लेट भी दिये गये ,और साक्षरता दिवस के अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण मे शिव चालीसा कालोनी के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह द्वारा दी गयी।


