संभाग स्तरीय तैराकी एवं वाटर पोलो प्रतियोगिता का आयोजन

आत्मानंद स्कूल घुटकू के संयोजन में संजय तरण पुष्कर मुंगेली नाका में संभाग स्तरीय तैराकी एवं वाटर पोलो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया ,जिसमें बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के खिलाड़ी, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ,इसमें प्रमुख रूप से अजीत भोगल एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे ,इस कार्यक्रम के संयोजक आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल घुटकू के प्राचार्य रजनीश तिवारी ने संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी ,जिसमें खिलाड़ियों के कोच एवं माता-पिता की भूमिका को सराहा गया ,प्रतियोगिता संपन्न करवाने में राजेश साहू, डॉ सुरेश शुक्ला,अजय त्रिपाठी, सुश्री दुर्गा यादव ,सूरज यादव ,कृष्णा पटेल देवेंद्र राजपूत, आईपी यादव राकेश बाटवे , सुनील राव एवं संजय तरण पुष्कर के कर्मचारियों ने सहयोग दिया, प्राचार्य रजनीश तिवारी के द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *