पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा की खबरें
पाटन विधानसभा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाटन भवन निर्माणि संघ द्वारा सरकार की महती योजनाओं को आम जन से साझा करने के लिए श्रमिक संघ के तत्वावधान में एक किसान थैला (झोला) का विमोचन मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने किया। विमोचन के बाद उन थैलों को किसानों को वितरण किया गया। संघ अध्यक्ष मनोज साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया सरकार है जो निरंतर छत्तीसगढ़ वे छत्तीसगढ़ियां लोगों के हित में कार्य कर रहा है। उन सभी महती योजनाओं को लेकर संघ द्वारा प्रतिवर्ष कलेंडर अन्य का विमोचन करवा कर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते है। इस वर्ष किसानों के लिए 10 हजार थैलियों (झोला) बनवाया गया है। इसके साथ ही गांवों में चल रहे मनरेगा मजदूर एवं पाटन के सप्ताहिक बाजार में लोगों को दिया गया। झीट के बाजार में लोगों को दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, अश्वनी साहू, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग मोरध्वज साहू जिला पंचायत, राकेश ठाकुर डारेक्टर अपेक्स बैंक, संजय यदु अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, मनोज साहू अध्यक्ष पाटन भवन निर्माणी, श्रमिक दुर्ग युगल किशोर साहू, सेक्टर प्रभारी महुदा परस साहू, मीडिया प्रभारी पाटन उपस्थित थे।
