महिला जागृति समूह बिलासपुर एवं आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तिलक नगर बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में चेतना जागरूकता अभियान संपन्न हुआ

महिला जागृति समूह बिलासपुर एवं आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तिलक नगर बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में चेतना जागरूकता अभियान बिलासपुर पुलिस के विशेष कार्यशाला का आयोजन आत्मानंद स्कूल में किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उमेश कश्यप सर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने बाल अपराध विषय पर विस्तार से जानकारी देकर होने वाले अपराधों से सतर्क सजग रहने की विस्तृत जानकारी बच्चों को दी जिससे वे जागरूक रहे,विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित उमेश गुप्ता आईपीएस. सी. ए स.पी कोतवाली सकरी के द्वारा बच्चों को बाल अपराध एवं साइबर क्राइम से किस तरीके से बचा जाए पर अपने विचार रखें कई उदाहरण के साथ बताया कि किस तरीके से अभाव में सरकारी स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की छोटे से कस्बे में रहकर सूरजपुर में हमेशा से प्रतिभाशाली रहे उमेश गुप्ता की बातें सुनकर सब की आंखें भी नम्र हो गई बच्चे भरपूर ऊर्जा से उनकी बातों को बडे ध्यान से सुनते रहे स्कूल के प्राचार्य चेरी सर जी ने विशेष धन्यवाद किया उमेश गुप्ता का एवं उमेश कश्यप का कि आपने अपना कीमती समय देकर हमारे बच्चों को हमारे स्कूल के स्टाफ को जागरूक किया एवं विशेष धन्यवाद महिला जागृति समूह को भी उनके द्वारा दिया गया. उषा भांगे जी ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों को आशीर्वाद दिया कार्यक्रम का सफल संचालन संयोगिता सिंह जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सारे स्कूल के स्टाफ प्यारे प्यारे बच्चे एवं महिला जागृति समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ.ज्योति सक्सेना के मार्गदर्शन पर यह कार्यकम रखा जाना तय हुआ महिला जागृति समूह से रानी त्रिभुवन नाथ सिंह,सुमित्रा कोरी, उषा भांगे बहनें उपस्थित रही महिला जागृति समूह की ऊर्जावान सचिव बिंदु सिंह जी ने कार्यकम की रुपरेखा सेट कर कार्यकम को सफल बनाने में महत्ती भूमिका निभाई अपने उद्बोधन में कहा कि हमें सबसे पहले एक अच्छा इंसान होना चाहिए, क्योंकि एक अच्छा इंसान एक अच्छा पुलिस अफसर भी हो सकता है, एक साइंटिस्ट भी हो सकता है, एक टीचर भी हो सकता है. बच्चे जब भी आपसे कोई पूछे कि आप सबसे पहले क्या बनना चाहते हैं तो आप हमेशा यही कहें कि मैं एक अच्छा इंसान ही बनाना चाहता हूँ. सभी के सहयोग से ये कार्यशाला सफल हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *