बिलासपुर से रायपुर जाने वाली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा रॉन्ग साइड से आ रहे हैं ट्रक ने कार को मारी टक्कर मौके पर दो लोगों की मौत इसमें एक डॉक्टर भी शामिल

बिलासपुर हाईवे में भीषण सड़क हादसा हुआ और इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला तरपोंगी के पास की घटना है जिसमें रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर के बाद कार और ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई मृतक में रायपुर का एक डॉक्टर भी शामिल है वही खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *